सोशल मीडिया पर कई सारी रील्स देखने को मिलती हैं। रील बनाने की शौकीन महिलाओं अक्सर अपने आप में इतना खो जाती हैं कि उन्हें और कुछ ध्यान ही नहीं रहता है। सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। 

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का शौक आज की युवा पीढ़ी में काफी देखा जा रहा है। महिलाओं से लेकर पुरुषों तक में यह शौक देखा जा रहा है। कई सारे गानों पर शॉर्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं जो वायरल भी हो रहे हैं। लोग भी शॉर्ट वीडियो और रील्स देखना पसंद कर रहे हैंं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला रील बनाने में इतना व्यस्त दिख रही है कि उसके साथ चल रहा बच्चा गिर भी जाता है लेकिन उसे पता नहीं चलता। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रील बनाने में व्यस्त महिला बच्चे का भी नहीं ध्यान
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला एयरपोर्ट पर ट्रैवलिंग के दौरान एक रील बना रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एयरपोर्ट पर जा रही महिला रील बना रही है। वह एयरपोर्ट पर अपनी ही धुन में नाचते गाते जा रही है और रील बना रही है। इस दौरान उसका बच्चा एक बार चलते-चलते गिर भी जाता है लेकिन इस ओर उसका ध्यान ही नहीं जाता है। सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है। 

पढ़ें शर्मनाक : मेट्रो स्टेशन में सबके सामने ट्रैक पर पेशाब करने लगा युवक, घिनौनी हरकत देख हर कोई हैरान

सोशल मीडिया यूजर्स नाराज
रील बनाने चक्कर में बच्चे का भी ध्यान नहीं रख रही महिला पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स महिला और उसकी रील बना रहे व्यक्ति की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना हरकत से नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि पता नहीं कैसे माता-पिता हैं कि रील बनाने में इतना खोए हैं कि बच्चे का भी ध्यान नहीं रख रहे। 

देखें वीडियो

Scroll to load tweet…