महिला ने बताया, डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल की तरफ से तैयारी की जाने लगी। मुझे एक कमरा मिल गया। हॉस्पिटल में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि मुझे किसी दूसरे पेशेंट के साथ रूम शेयर करना पड़ा।

लंदन (London). हॉस्पिटल में आप की डिलीवरी होने वाली है, लेकिन आपको जिस कमरे में एडमिट किया गया है, उसी के ठीक बगल में आपका पूर्व प्रेमी (ex-boyfriend) भी हो। साथ में उसकी पत्नी हो। ऐसे में आपकी क्या हालत होगी। एक महिला ने वार्ड के अंदर खुद का ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उसने बताया कि क्या हुआ, जब मेटर्निटी वार्ड (Maternity Ward) में उसका पूर्व प्रेमी आ गया था। महिला ने टिकटॉक (Tiktok) के जरिए अपनी कहानी बताई। उसने कहा कि ये बहुत ज्यादा असहज था। मैडी सिफेली ने हॉस्पिटल के बिस्तर पर लेटे हुए खुद का एक वीडियो शूट किया, जिसमें कहा कि क्या होता है जब आपका पूर्व प्रेमी और उसकी पत्नी एक ही मेटर्निटी रूम में हो। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"हॉस्पिटल में भीड़ थी, इसलिए एक ही कमरा शेयर किया"
मैडी ने वीडियो का कैप्शन लिखा, हॉस्पिटल में बहुत ज्यादा भीड़ थी। लेकिन हमारे पास कम से कम एक पर्दे की सुविधा थी। उसने बताया कि हाई रिस्क की वजह से हॉस्पिटल भेजे जाने के बाद मैटर्निटी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। उसने अपने अनुभव को याद करते हुए कहा, मुझे इस गर्भावस्था के साथ बहुत सारी दिक्कतें आई थीं। मैं सिर्फ 25 हफ्ते की गर्भवती थी, इसलिए मैं बहुत ज्यादा अलर्ट हूं। डॉक्टर्स मुझे लेकर बहुत ज्यादा सावधान थे।

डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल की तरफ से तैयारी की जाने लगी। मुझे एक कमरा मिल गया। हॉस्पिटल में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि मुझे किसी दूसरे पेशेंट के साथ रूम शेयर करना पड़ा। कुछ ही देर बाद मैंने देखा कि मेरा पति मैडी अपनी पत्नी के साथ उसकी तरफ चला आ रहा है। अच्छा हुआ कि हम दोनों के बीच एक पर्दा लगा हुआ था। मेरे लिए यह बहुत अजीब था। टिकटॉक पर महिला की स्टोरी सुनकर एक यूजर ने लिखा, मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि उस स्थिति में क्या हुआ होगा। एक अन्य ने लिखा, जब मेरी डिलीवरी हुई तो मेरे पति बगल के कमरे में थे। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, जब आप अपने पूर्व प्रेमी को देखती हैं तो कहती कि मैंने आपको नौ महीनों से नहीं देखा है।

ये भी पढ़ें..

Covid का नया लक्षण आया सामने, पेट दर्द होने पर टेस्ट कराया तो संक्रमित निकला व्यक्ति

पत्नी को पहले पेट्रोल में डुबोया फिर लगा दी आग, 3 बच्चों के पिता ने दर्दनाक तरीके से दी मौत

मॉडल की मौत: रिवरबोट ट्रिप में हुई गायब, अगले दिन ऐसी हालत में मिली लाश, देखने वाले रह गए दंग

पेट में नहीं बल्कि लिवर में पल रहा बच्चा, ऐसा केस देख डॉक्टर रह गए दंग, बताई इसके पीछे की वजह?

'3 पुरुषों के साथ सोई हूं', इस संख्या को बढ़ाने के लिए लड़की ने निकाला अजीब तरीका, जानकर हो जाएंगे शॉक