हफ्ते के सातों दिन अलग-अलग ग्रहों से संबंधित हैं। वार के अनुसार अगर रोज अलग-अलग तिलक लगाया जाएं तो फायदे हो सकते हैं।

उज्जैन. हिंदू धर्म में तिलक लगाने की परंपरा काफी पुरानी है। तिलक लगाने से हमारी बहुत-सी समस्याओं का अंत हो सकता है। साथ ही, ग्रहों के दोष भी दूर हो सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग ग्रहों से संबंधित हैं। जैसे- सोमवार चंद्रमा का दिन है और मंगलवार मंगल का। वार के अनुसार अगर रोज अलग-अलग तिलक लगाया जाएं तो फायदे हो सकते हैं। आगे जानिए किस दिन किस चीज का तिलक लगाना चाहिए...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोमवार
ये दिन भगवान शिव और चंद्र ग्रह से संबंधित है। इस दिन सफेद चंदन का तिलक लगाने से चंद्रमा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मन शांत रहता है।

मंगलवार
ये दिन हनुमानजी और मंगल ग्रह से संबंधित है। इस दिन चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाने से मंगल के दोष दूर हो सकते हैं।

बुधवार
ये दिन भगवान श्रीगणेश और बुध ग्रह से संबंधित है। इस दिन पूजा की सुपारी घिसकर उसका तिलक लगाना चाहिए। इससे बुध ग्रह के अनुकूल फल मिल सकते हैं।

गुरुवार
ये दिन भगवान विष्णु और गुरु ग्रह का है। गुरु से संबंधित शुभ फल पाने के लए इस दिन केसर, चंदन, या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

शुक्रवार
ये दिन देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह से संबंधित है। इस दिन कस्तूरी का तिलक लगाना फायदेमंद रहता है। इससे धन लाभ के योग भी बन सकते हैं।

शनिवार
ये दिन शनिदेव और शनि ग्रह का है। शनि से संबंधित शुभ फल पाने के लिए इस दिन भस्म या विभूति का तिलक लगाना चााहिए। इससे शनि दोष में राहत मिल सकती है।

रविवार
रविवार सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन लाल चंदन या रोली का तिलक लगाने से सूर्य दोष कम होते हैं और मान-सम्मान भी मिलता है।