आगरा में सिपाही की बेटी का अधजला शव बरामद हुआ है। मृतका 30 मई को स्कूल के लिए गई थी। इसके बाद से ही वह लापता थी। हत्या किसने की इसको लेकर लगातार पड़ताल जारी है।  

आगरा: थाना खंदौली क्षेत्र के जलेसर मार्ग पर सिपाही की बेटी का अधजला शव मिला। मृतका की शिनाख्त 20 वर्षीय खुशबू पुत्री वीरपाल सिंह के रूप में हुई। वह शांत कुंज कॉलोनी मंडी समिति, एत्माद्दौला की रहने वाली है। खुशबू बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा की छात्रा थी और 30 मई को घर से स्कूल के लिए गई हुई थी। इसके बाद से वह लापता हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आविदगढ़ मोड़ पर मिला युवती का जला शव
पिता वीरपाल के द्वारा 31 मई को एत्माद्दौला थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। वीरपाल मथुरा के सदर क्षेत्र में यूपी 112 की पीआरवी में तैनात हैं। घटना को लेकर खंदौली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी आर ए सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। बताया गया कि आगरा-जलेसर मार्ग पर गांव आविदगढ़ मोड़ के निकट बुधवार को युवती का जला शव मिला। शव मिलने के बाद सनसनी मच गई। युवती नीली जींस और लाल टॉप पहने हुए थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई। हालांकि तब तक युवती का चेहरा, हाथ और पेट का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था। देर रात उसकी शिनाख्त हो सकी।

सीसीटीवी कैमरों से की जा रही पड़ताल 
पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या किसने की और उसे किसने जलाया इसको लेकर तफ्तीश जारी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने कहा कि युवती का शव यहां जलाया गया और पास में ही रामदास कोल्ड स्टोरेज है। वहां पास में ही एक परिवार भी रहता है लेकिन किसने इस तरह से युवती को जलाया इस बारे में किसी को कई जानकारी नहीं है। 

हरदोई विधायक ने सीएम योगी से की डिमांड, कहा- पैरों में शक्ति के घुंघरु बांध दो, फिर चाल देख लो

उन्नाव में पोती के साथ कैसा रिश्ता निभा रहे दादा! मासूम को बीड़ी पिलाने के बाद दर-दर भटक रही मां