शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ अलग ही होती है। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में स्थित एक गांव में, जहां लड़की ने बरात लौटा दी।

Tragic Wedding: शादी का रिश्ता वैसे तो जन्म-जन्मांतर का होता है, लेकिन कई बार ये रिश्ता अंजाम तक पहुंचने से पहले ही टूट जाता है। शादी टूटने की वजह वैसे तो दूल्हा-दुल्हन के बीच मनमुटाव, दहेज की मांग या फिर लड़का-लड़की में किसी न किसी कमी को माना जाता है, लेकिन कई बार इसकी वजह कुछ अलग ही होती है। Asianet News ने शादियों को लेकर एक सीरीज 'भयंकर शादियां' शुरू की है। इसमें हम उन शादियों के बारे में बात करेंगे, जिनका अंजाम बेहद बुरा या फिर चौंकाने वाला रहा। इस सीरीज की 13वीं कड़ी में कुछ महीनों पहले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के एक गांव में हुए ऐसे ही केस के बारे में बता रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुल्हन के घर बरात पहुंचते ही नाचने लगे बराती : 
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) की रहने वाली एक लड़की की शादी रामनगर के गांव लक्ष्मीपुर में तय हुई थी। शादी वाले दिन दुल्हन को ब्याहने के लिए दूल्हा और बराती बड़ी धूमधाम से पहुंचे। डीजे की धुन पर नाचते-गाते शादी के पंडाल तक पहुंचे बरातियों का दुल्हन पक्ष की ओर से जमकर स्वागत किया गया। बरातियों का स्वागत देख लड़के पक्ष के लोगों का दिल बाग-बाग हो गया। 

बरात को जनमासे में कराया गया चाय-नाश्ता :
बरात के गांव पहुंचने के बाद सभी बरातियों को गांव के एक स्कूल में बने जनमासे में ठहराया गया। यहां सभी बरातियों के चाय-नाश्ते का इंतजाम किया गया। नाचते-गाते आए बराती पहले से ही थके हुए थे, ऐसे में चाय-नाश्ता करने के बाद उनकी जान में जान आई। 

दुल्हन पक्ष ने भिजवाया जयमाल का संदेश : 
बरातियों के चाय-नाश्ते के बाद दुल्हन पक्ष की ओर से जयमाला का संदेश भिजवाया गया। संदेश मिलते ही दूल्हे राजा और कुछ बराती फौरन लड़की के घर के सामने लगे पंडाल में पहुंच गए। वहीं लड़के को स्टेज पर ले जाया गया। कुछ देर इंतजार के बाद लड़की को उसकी सहेलियां धीरे-धीरे स्टेज की तरफ लाती दिखीं। 

जयमाला होती, इससे पहले ही बिदक गई दुल्हन : 
जयमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंच चुके थे। इसके बाद पंडित जी ने जैसे ही मंत्र पढ़कर दुल्हन को दूल्हे के गले में माला डालने के लिए कहा तो दुल्हन बिदक गई। ये देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए कि आखिर हुआ क्या? 

लड़के का रंग-ढंग देख भड़की दुल्हन : 
दरअसल, काफी पूछने के बाद दुल्हन ने कहा कि वो इतने सांवले लड़के से शादी नहीं कर सकती। साथ ही दूल्हे का स्वभाव कुछ ज्यादा ही सीधा है। उसके चेहरे पर जैसे कोई खुशी ही नहीं है। इसके बाद तो दुल्हन ने जयमाला को फेंकते हुए इस शादी से साफ इनकार कर दिया। 

दुल्हन ने जारी किया बरात लौटाने का फरमान : 
अचानक इस तरह शादी से मना करने पर लड़की के घरवालों ने उसे खूब समझाया। इतना ही नहीं, दूल्हा पक्ष के लोगों ने भी कहा कि इससे समाज में उनकी इज्जत खराब हो जाएगी। लेकिन दुल्हन तो जैसे अपने फैसले पर अडिग थी। उसने किसी की नहीं सुनी और बरात को लौटने का फरमान जारी कर दिया। बाद में दूल्हा और बराती अपना-सा मुंह लेकर लौट गए।

ये भी देखें : 

भयंकर शादियांः फेरे लेते वक्त खुल गई दूल्हे की शर्मिंदा करने वाली असलियत, हंसने लगीं दुल्हन की सहेलियां

भयंकर शादियांः 2 रसगुल्ले की वजह से टूट गई शादी, विवाद हुआ किसी तीसरे के बीच लेकिन डिसीजन लिया दुल्हन ने..