मामला उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर (Bijnaur) का है। यहां 19 साल की लड़की से 38 साल का युवक एकतरफा प्यार (One side Love) करता था। लड़के की पत्नी भी मर चुकी है। उसने लड़की से मिलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर सरेआम गोलियां (Firing) चला दीं। फिर खुद आत्महत्या (Suicide) कर ली।

बिजनौर। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के बिजनौर (Bijnaur) में एकतरफा प्यार (One side Love) में सनकी ने लड़की को सरेआम गोलियों (Firing) से भून दिया। घटना के वक्त लड़की मंदिर में पूजा (worship in temple) करने गई थी। रास्ते में आरोपी मिला और उसने रोक लिया। आरोपी मिलने का दबाव बना रहा था। जैसे ही लड़की ने मना किया तो उसने गोली चलाना शुरू कर दी। लड़की के हाथ और पेट में छर्रे लग गए। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद आरोपी युवक ने खुद को गोली (Suicide)मार ली। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

घटना नूरपुर क्षेत्र के गांव की है। पुलिस के मुताबिक, गौरव त्यागी (38 साल) गांव की ही एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। वह अक्सर लड़की का पीछा करता और उसे प्रपोज करके मिलने का दबाव बनाता था। शनिवार को लड़की चामुंडा देवी मंदिर में दर्शन करने गई थी, वहां गौरव बाइक से पहुंच गया। लड़की जैसे ही घर लौटने लगी तो गौरव ने रोक लिया। लड़की ने विरोध किया तो गौरव ने तमंचा निकाला और डराने-धमकाने लगा। इसी दौरान गोली चलने से लड़की के हाथ और पेट में गोली के छर्रे लग गए, जिससे वह जख्मी होकर गिर गई। मौके पर भीड़ जुट गई। आरोपी ने लड़की को मृत समझा और घर भाग गया। इसके बाद अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा प्यार नहीं देखा होगा: पति ने पत्नी की मौत के बाद याद में बनवाया मंदिर, बेटों ने कहा-अब मां हमारे पास

गौरव की पत्नी ने 8 महीने पहले सुसाइड की थी
गौरव ने 7 साल पहले एक विवाहित महिला से शादी की थी। बाद में वह गांव की लड़की से एकतरफा प्यार करने लगा। करीब 8 महीने पहले पत्नी को पति की हरकतों पर शक हुआ तो विवाद बढ़ा, जिसके बाद महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद भी गौरव अपने से आधी उम्र की सजातीय लड़की से एकतरफा प्यार करता रहा।

प्यार में पागल पत्नी ने किया खौफनाक कांड, पति की हत्या कर शव के किए कई टुकड़े..फिर क्रूरता की हदें पार