उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम गुरुवार, 10 मार्च को जारी हो गए। मानिकपुर सीट से भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली ने जीत दर्ज की है। वहीं, चित्रकूट से सपा प्रत्याशी अनिल प्रधान ने जीत हासिल की है। 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया है। यहाँ चित्रकूट जिले की दो विधान सभा सीटों में से एक पर भाजपा ने जीत दर्ज की है, जबकि एक सपा ने। चित्रकूट सीट से सपा प्रत्याशी अनिल प्रधान ने जीत दर्ज की है। वहीं ,मानिकपुर सीट से भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली ने जीत दर्ज की है। चित्रकूट जिले (Chitrakoot District) की सभी 2 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग पांचवें चरण (Fifth Phase Voting) में यानी 27 फरवरी को संपन्न हो गई। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा का दबदबा था। भाजपा ने सभी 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Chitrakoot Election Results 2022 Live: चित्रकूट से सपा प्रत्याशी अनिल प्रधान ने जीत दर्ज की है। चित्रकूट विधानसभा सीट पर भाजपा से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सपा गठबंधन से अनिल प्रधान, बसपा से पुष्पेंद्र सिंह और कांग्रेस से निर्मला भारती प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने जीत दर्ज की थी।

Manikpur Election Results 2022 Live:  मानिकपुर सीट से भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली ने जीत दर्ज की है। मानिकपुर सीट पर भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल से अविनाश चंद्र द्विवेदी, सपा गठबंधन से वीर सिंह पटेल, बसपा से बलवीर पाल और कांग्रेस से रंजना भरतीयाल पांडे प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से आरके सिंह पटेल ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2019 में उपचुनाव हुआ, जिसमें भाजपा से आनंद शुक्ला जीते थे।