यूपी के आगरा में महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देते हुए कहा है कि गर्लफ्रेंड के डर से पति उसे अपनी पत्नी मानने से इंकार कर रहा है। पति कहता है कि वह उसके लायक नहीं है। गर्लफ्रेंड नाराज न हो जाए इसलिए पति ने महिला से शारीरिक संबंध भी नहीं बनाए।

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि शादी के बाद से पति कहता है कि वह उसके लायक नहीं है औऱ जबरन परिवार के दबाव में शादी करवाई गई है। महिला ने बताया कि शादी के बाद पति कभी उसे घुमाने भी नहीं ले गया। क्योंकि इससे पति की गर्लफ्रेंड नाराज हो जाती थी और वह कई-कई दिनों तक खाना नहीं खाती थी। इसी के चलते पति ने कभी उसके साथ शारीरिक संबंध भी नहीं बनाए। बता दें कि यह मामला आगरा के थाना सदर क्षेत्र का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भूखा रख कर निकाला घर से बाहर
बता दें कि महिला ने बीते 3 दिसंबर को अपने गुजराती पति के अलावा उसकी प्रेमिका, सास-ससुर और ननद के खिलाफ दहेज मांगने और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि गर्लफ्रेंड के डर से पति ने उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया है। वहीं पुलिस ने SSP के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ससुराल वाले 5 लाख रुपए और दहेज न दिए जाने पर प्रताड़ित करते हैं। ससुराल में उसे कई-कई दिनों तक खाना भी नहीं दिया गया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे भूखा रख कर घर से निकाल दिया गया।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दर्ज किया केस
मूल रूप से गुजरात के जमजोधपुर, जामनगर की रहने वाली पीड़िता महिला वर्तमान में आगरा में रह रहे भाई के पास रहती है। महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी शादी गुजरात के जामनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। वहीं शादी के दौरान 3 लाख रुपए और अन्य खर्चों के साथ 10 लाख रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन शादी के 4 महीने बाद ही ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद वह पिछले चार सालों से अपने भाई के साथ रह रही है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले उसे धमकाते रहते हैं। जिससे उसकी जान को खतरा बना हुआ है। वहीं सदर पुलिस ने 498A,323,504,506 और दहेज प्रतिशेध अधिनियम के तहत पति, सास-ससुर, ननद और पति की प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

'अब वो मेरे लायक नहीं रही...' पति ने पहले तोड़ी कमर की हड्डी, फिर ससुराल पहुंचकर दिया तीन तलाक