गाजियाबाद पुलिस ने करोड़पति बाप के बेटे को वाहन चोरी में पकड़ है। आरोपी के ऊपर पहले से कई मामलों में केस दर्ज है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे की लत के कारण वह बाइक चोरी कर उनके पार्ट बेचता है।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में पुलिस ने चेकिंग के दौरान के वाहन चोर को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुद को करोड़पति बाप का बेटा बताया है। आरोपी के खिलाफ कविनगर थाने में पहले से ही कई गंभीर मामलों पर केस दर्ज हैं। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करता था। इसके लिए पहले भी आरोपी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस से बचने के लिए उसने वाहन चोरी करके उनके टायरों को बेचना शुरूकर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से सात चोरी की बाइकें बरामद की हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार
सीओ कविनगर रितेश त्रिपाठी के अनुसार, चेकिंग के दौरान कविनगर पुलिस ने आरडीसी से सिहानी गांव में रहने वाले आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कवि नगर थाने में गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज है। इसी के चलते पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को नशे की लत है और इसी लत को पूरा करने के लिए वह बाइकें चुराता था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पिता करोड़पति हैं। लेकिन नशे की लत के चलते उसे परिजन पैसे नहीं देते हैं। इसलिए वह वाहन चोरी करता है।

नशे के लिए चुराता था वाहन
परिजनों द्वारा पैसे न दिए जाने पर गौरव हमदर्द फैक्टरी में पैकिंग का काम करने लगा। लेकिन इससे भी उसका खर्चा पूरा नहीं पड़ता था। इसी लिए उसने वाहन चुराना शुरूकर दिया। बाइकें चुराकर आरोपी चुकान पर उसके टायर खुलवाकर उन्हें बेच देता था। टायर बेचने पर उसे जो पैसे मिलते थे इसी से वह अपने नशे की लत को पूरा करता था। एसएचओ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के पास से सिहानी गेट, कविनगर और मेरठ से चोरी हुई बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

गाजियाबाद: पढ़ाई से बचने के लिए छात्र ने किया दोस्त का मर्डर, हत्या करने से पहले मोबाइल पर देखा ऐसा वीडियो