यूपी के बहराइच में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  एक सनकी प्रेमिका ने अपने प्रेमी की चार साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर डाली है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बहराइच : यूपी के बहराइच में एक सनकी प्रेमिका ने अपने प्रेमी की चार वर्षीय मासूम बेटी की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी. उसका शव अपने मां-बाप के सहयोग से घर में लकड़ी के ढ़ेर में छुपा दिया है। बाद में रात होने पर शव को पड़ोसी के घर के पीछे फेंक दिया है। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर आरोपी प्रेमिका समेत उसके मां-बाप को गिरफ्त में ले लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्या है पूरा मामला
बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र की एक युवती का अपने पड़ोसी से प्रेम संबंध था। लेकिन युवक की शादी एक अन्य महिला से हो गई थी। इस बात से युवक और युवती के बीच काफी अनबन रहा करती थी। युवती हमेशा युवक पर अपनी पत्नी को छोड़ने और उसके साथ शादी करने का दबाव बनाती थी, लेकिन इस बात के लिए युवक तैयार नहीं था। इसी को लेकर युवती ने युवक को कहा था कि इसका अंजाम भूगतने के लिए तैयार रहो।

युवती ने प्रेमी की बेटी को उतारा मौत के घाट
इसी बात से नाराज होकर युवती ने धोखे से मुकेश के घर के बाहर खेल रही उसकी चार वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर में बुला लिया, जिसके बाद उसकी बच्ची के चेहरे को ईंट से कुचलकर हत्या कर दी और लाश को प्लास्टिक की बोरी से ढक दिया है। बता दें कि जब युवती के माता-पिता वापस घर लौटे तो उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए छत पर रखी लकड़ी के ढेर में छिपा दिया है। बाद में रात होने पर उसे पड़ोसी के घर के पीछे फेंक दिया है। इस मसले पर एसपी केशव कुमार ने घटनास्थल का जायज़ा लिया और केस की जांच करने के निर्देश भी दिए है।

कानपुर में लव जिहाद को लेकर एक और मसला आया सामने, मतांतरण ना करने की वजह से युवती के साथ किया कुछ ऐसा

तिकुनिया कांड के अहम गवाह और भाकियू जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, बाइक सवार बदमाशों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम