मेरठ में  केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने राष्ट्रपति को लेकर कहा कि हमारी संस्कृति की पहचान हमारी आत्मा से है। इंसान के अंदर संभावनाएं अनंत हैं। 

मेरठ: यूपी के मेरठ में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के प्रेरणादायक शख्सियत बताया है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी जश्न मनाने का समय है, क्योंकि आने वाले समय में झोपड़ी में पैदा होने वाली बच्ची भारत की राष्ट्रपति बनेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'द्रौपदी जी देश के आदिवासी समाज की सक्षम महिला'
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने कहा कि 'द्रौपदी जी देश के आदिवासी समाज की सक्षम महिला हैं. ये एक ऐसा फैसला है, जिसका जश्न सभी को मनाना चाहिए।' आरिफ मोहम्मद ख़ान ने इसके साथ ही कहा कि "उनकी सेवा का लंबा रिकॉर्ड है। वो टीचर रही हैं, विधायक-मंत्री रही हैं। बहुत ही सक्षम महिला हैं। उन्होंने कहा, झोपड़ी में पैदा होने वाली एक बच्ची आने वाले जुलाई में भारत की राष्ट्रपति होंगी। ये सभी के लिए रोमांचित करने वाली बात है। केरल के राज्यपाल ने कहा कि हमारी संस्कृति की पहचान हमारी आत्मा से है। इंसान के अंदर संभावनाएं अनंत हैं। द्रोपदी मुर्मू की उम्मीदवारी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे को अऩुवादित करना है।

'सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना लोकतंत्र के साथ विश्वासघात'
अग्निपथ योजना पर कुछ लोगों के कथित विरोध को लेकर आरिफ मोहम्मद ने कहा कि 'हर किसी को लोकतंत्र में अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना ये लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है। ये लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है। उन लोगों को ख़ुद अहसास नहीं है कि कितना बडा़ नुकसान है। मानस में ये चिंता का विषय है। हमें विरोध करने का अधिकार है। लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार नहीं है।' खान ने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था कायम करना सरकार का कार्य है और हर सरकार का फर्ज है कि शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए।

सरयू में स्नान कर रहे दंपत्ति से मारपीट की करणी सेना ने ली जिम्मेदारी, कहा- आगे भी उठाएंगे ऐसे कदम

सरयू नदी में पति को पीटने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा, वायरल वीडियो के बाद एक्टिव हुई पुलिस