जानवरों को चराने गई मासूम से दो लड़कों ने किया गैंग रेप, नाजुक हालत में पीड़िता का उपचार जारी।

बलरामपुर: यूपी के बलरामपुर जिले में 8 वर्षीय मासूम के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानवरों को चराने निकली मासूम के संग 2 लड़कों ने रेप को अंजाम दिया। बच्ची उनसे छूटकर जैसे-तैसे अपने घर पहुंची। हालांकि पीड़िता ने आरोपियों के डर के कारण अपने परिजनों को पहले कुछ भी नहीं बताया। लेकिन नहाने के दौरान ब्लीडिंग होते देख जब मां ने पूछताछ की, तब घटना सामने आई। इसके बाद परिजन उसे स्थानीय चिकित्सालय ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे जिला महिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घटना मंगलवार सुबह की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी भी नाबालिग

मामला थाना हरैया क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली 8 वर्षीय नाबालिग रोज की तरह अपने जानवरों को गांव के बाहर चराने के लिए ले गई थी। वहां पहले से ही गांव के 2 लड़के घूम रहे थे। लड़की को अकेला देखकर आरोपियों ने उसके संग रेप किया। रेप के बाद दोनों लड़के मौके से फरार हो गए। जाते-जाते वे पीड़िता को धमकी दे गए कि अगर वह किसी से कुछ भी बताएगी तो उसे जान से मार डालेंगे। एडिशनल एसपी अरविंद मिश्रा ने बताया कि रेप के दोनों आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें पकड़ लिया गया है।