यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार रात एक शख्स ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी गई है। 

लखनऊ (Uttar Pradesh). यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार रात एक शख्स ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
घटना गुंडबा थाना क्षेत्र के घटना गुंडबा थाना क्षेत्र के शिवानी विहार इलाके की है। मूल रूप से बनारस का रहने वाला पिंटू गुप्ता अपनी पत्नी आरती (30) और 2 बच्चे नेहा (8) और नैतिक (9) के साथ पिछले 3 साल से किराए पर कमरा लेकर रहता था। पास ही में रहने वाले रेलवे से रिटायर्ड छोटेलाल के यहां वो ड्राइवर की नौकरी करता था। उसकी पत्नी आरती छोटेलाल के यहां खाना बनाती थी। 

मुंह पर काला कपड़ा डाल की आत्महत्या
छोटेलाल ने बताया, शनिवार सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ना था। पिंटू को कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो पिंटू का शव पंखे से लटक रहा था। उसके मुंह पर काला कपड़ा था। जबकि पत्नी और दोनों बच्चे बेड पर मृत पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस कमिश्नर ने कही ये बात
कमिश्नर सुजीत पांडेय ने बताया, पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। मामले की जांच की जा रही है। मृतक प‍िंंटू ने लोन लेकर ई रिक्शा भी खरीदा था। फोरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही हैं। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।