नोएडा में अकेले ही एक व्यक्ति ने 350 महिलाओं से शादी कर करोड़ों रुपए ऐठें है। वह उन महिलाओं को शिकार बनाता था जो तलाकशुदा और ज्यादा उम्र में दूल्हा तलाश रहीं महिलाएं होती थीं। आरोपी तीन साल पहले बिजनेस वीजा पर अफ्रीका से भारत आया था।

नोएडा: राज्य ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे मामले सुनने को मिलते रहते है कि शादियों का झांसा देकर पैसे ऐठें जा रहे है। लेकिन इस बार यूपी के नोएडा जिले में ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा क्योंकि युवक ने एक-दो या दस-बीस नहीं बल्कि पूरे 350 महिलाओं से शादी का वादा किया। उसके बाद उनके साथ सोशल मीडिया पर चैटिंग करता था। इस दौरान वह कभी खुद को बड़ा बिजनेसमेन तो कभी मल्टीनेशनल कंपनी में बड़ा अफसर बताता था। इतना ही नहीं उसने कई महिलाओं को तो अपने बिजनेस में पार्टनर बनाने का भी झांसा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अकेला चलाता रहा इतना बड़ा गिरोह
इतना जानने के बाद आप सभी सोच रहे होंगे कि इसके पीछे कोई बहुत बड़ा गिरोह काम कर रहा है। लेकिन जानकर हैरान होंगे कि यह कोई गिरोह नहीं बल्कि अकेले संजय सिंह ने अंजाम दिया है। उसके निशाने में ज्यादातक तलाकशुदा और ज्यादा उम्र में दूल्हा तलाश रहीं महिलाएं होती थी। हालांकि पकड़े गए इस युवक का असल नाम संजय सिंह नहीं है। उसने ये तो महिलाओं को झांसे में लेने के लिए नाम रख लिया था। आरोपी का असल नाम गुलमजे हैं, जो अफ्रीका का रहने वाला है और भारत में महिलाओं के बालों का कारोबार करने आया था।

मेट्रीमोनियल साइट पर बनाया अकाउंट
आरोपी गुलमजे तीन साल पहले बिजनेस वीजा पर भारत आया था। भारत आने के बाद संजय सिंह उर्फ गुलमजे ने देखा कि यहां मेट्रीमोनियल साइट पर काफी लड़कियां और महिलाएं हैं। इसी का फायदा उठाकर गुलमजे ने भी संजय सिंह के नाम से एक अपना अकाउंट बनाया। इसके बाद वो तलाकशुदा और शादी के लिए दूल्ह तलासने वाली ज्यादा उम्र की महिलाओं से संपर्क करने लगा। इस दौरान वह महिलाओं को कभी खुद का बिजनेसमेन और प्राइवेट कंपनी में बड़ा अफसर बताने लगा। धीरे-धीरे वह महिलाओं के साथ सोशल मीडिया पर बात करने लगा।

असम राइफल्स की सिपाही को हुआ शक 
गुलमजे ने ठगी करने के नया तरीका निकाला जिसमें वह महिलाओं को झांसे में लेकर बड़े-बड़े सपने दिखाता। उसके बाद जब उसको लगता कि शिकार फंस चुका है तो शादी के वादे करता। बिजनेस में पार्टनर बनाने का लालज देता। इतना ही नहीं कस्टम ड्यूटी तो कभी गिफ्ट, कैश, ज्वेलरी, इलाज से लेकर अलग-अलग वजह बताकर रुपए लेने लगा। गुलमजे ने असम राइफल्स की एक सिपाही को भी अपना शिकार बना लिया। साइट में सिपाही ने शादी के लिए अपनी डिटेल साझा की थी। उसके साथ बातचीत भी की। 

बीवी के बैंक खाते में भेजता रहा पैसा
सिपाही से बातचीत के दौरान कभी गिफ्ट तो कभी कस्टम डयूटी और दूसरे बहाने बनाकर लाखों रुपये ले लिए। जिसके बाद से उसके इस धंधे में रोक लगने वाली थी क्योंकि महिला सिपाही को शक हो गया तो उसने नोएडा पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने खासी जांच-पड़ताल के बाद गुलमजे को दिल्ली के बसंत कुंज से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुलमजे ने अलग-अलग मेट्रीमोनियल साइट पर अपना अकाउंट बना रखा था। पुलिस से पूछताछ में गुलजमे ने बताया कि वह अब तक करीब 350 महिलाओं को शादी का झांसा देकर करोड़ों रुपए का चूना लगा चुका है। इतना ही नहीं 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम वसूली है। जिसके बाद वह इस रकम को अफ्रीका में अपनी बीवी के बैंक खाते में ट्रांसफर करता रहा है। जहां उसका एक आलीशान मकान बन गया।

शादी के दो दिन बाद ही दहेज का सामान वापस लेकर पहुंची युवती, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

पुलिस को चकमा देकर फरार कैदी पर ईनाम घोषित, प्रयागराज के नैनी जेल से अस्पताल में कराया गया था भर्ती

यूपी के तीन कांग्रेस नेता बाहर से जाएंगे राज्यसभा, प्रमोद तिवारी सहित सूची में इन दो नेताओं का नाम