यूपी चुनाव 2022 को लेकर पीएम मोदी कासगंज में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। कासगंज उस दौरान खासा चर्चाओं में रहा था जब तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या का मामला सामने आया था। इस घटना के बाद कासगंज में कई दिनों तक कर्फ्यू लगाना पड़ा था। 

लखनऊ: यूपी चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद पीएम मोदी कासगंज के पटियाली विधानसभा में शुक्रवार 11 फरवरी को चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम दरियावगंज में फायर स्टेशन के सामने बनाए गए मैदान में सभा करेंगे। यहां से वह 4 जनपदों की 9 विधानसभा सीटों के मतदाताओं को साधेंगे। यह 53 सालों बाद होगा जब कासगंज में कोई प्रधानमंत्री पहुंचेगा। हालांकि आज हम आपको कासगंज की उस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जब तिरंगा यात्रा के दौरान खूनी संघर्ष का मामला सामने आया था। यह घटना 26 जनवरी 2018 को उस दौरान सामने आई थी जब पूरा देश गणतंत्र दिवस के उत्सव में डूबा हुआ था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26 जनवरी 2018 को पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा था और सभी प्रतिष्ठानों और सरकारी दफ्तरों पर राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था, लोग तिरंगे को सलामी दे रहे थे। हालांकि इसी बीच झड़प में चंदन गुप्ता नाम के एक युवक ने अपनी जान गवां दी। 

क्या था घटनाक्रम 
परिजनों ने बताया कि 25 जनवरी 2018 को चंदन एक दोस्त की बाइक लेकर घर आया। उसमें झंडा लगा दिया गया। अगले दिन सुबह 26 जनवरी 2018 को चंदन जल्दी उठकर चला गया। प्रभु पार्क में झंडारोहण हुआ और वह बाइक से तिरंगा यात्रा के लिए निकल पड़ा। हालांकि फिर चंदन कभी वापस घर लौट कर नहीं आया। दरअसल तिरंगा यात्रा के दौरान ही दो गुटों में विवाद हो गया। इसी बीच अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता को गोली मार दी गई। चंदन की उम्र महज 20 साल की ही थी और वह बीकॉम फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। चंदन के पिता सुशील गुप्ता प्राइवेट हॉस्पिटल में कंपाउंडर हैं औऱ मां संगीता गुप्ता हाउस वाइफ हैं। 

हिंसा के बाद कासगंज में रहा था कर्फ्यू 
चंदन की हत्या के बाद कासगंज हिंसा की आग में जल उठा था। कई वाहन और घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। जिसके बाद कई दिनों तक कर्फ्यू लगा रहा। तकरीबन एक सप्ताह के बाद हालात सामान्य हुए। चंदन की हत्या के मुख्य आरोपी सलीम, वासिम और नसीम को भी बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव में राममंदिर ट्रस्ट व संघ ने संभाली BJP की कमान, घर-घर बांट रहे रामलला का प्रसाद