कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी मुरादाबाद में आज प्रतिज्ञा रैली करेंगी। पश्चिम उत्तरप्रदेश में उनकी यह पहली प्रतिज्ञा रैली है।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Election 2022) को लेकर बीजेपी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Wadra) उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के खोये हुए जनाधार को पाने की कोशिश में जुटी हैं। इसके लिए वह लगातार प्रदेश में कैंप किए हुए हैं और जनसभाएं कर रहीं हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुरुवार को मुरादाबाद में उनकी प्रतिज्ञा रैली होगी। पश्चिम उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी की यह पहली प्रतिज्ञा रैली है। इससे पहले उन्होंने वाराणसी, गोरखपुर और महोबा में रैली की है। रैली को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रियंका गांधी के साथ मंच साझा करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई नेता रैली में शामिल होंगे।

कांग्रेसी कार्यकर्तायों में भरेंगी जोश
प्रतिज्ञा रैली से प्रियंका गांधी कांग्रेसी कार्यकर्तायों में जोश भरेंगी। गुरुवार सुबह 11 बजे प्रियंका गांधी हेलिकॉप्टर से सर्किट हाउस में उतरेंगी। सर्किट हाउस से कार से वह रैली स्थल पर पहुंचेंगी। रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानमंडल की नेता आराधना मिश्रा, संजय कपूर, बेगम नूर बानो, सतीश शर्मा, इमरान मसूद, नरेश सैनी, मसूद अख्तर भी आएंगे।

कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती कांग्रेस
बता दें कि यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बूथ स्तर पर कांग्रेस खुद को मजबूत करने का पूरा प्रयास कर रही है। इसी को लेकर कांग्रेस संगठन ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम कर रहा है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने टिकट के दावेदारों के सामने शर्त रही है कि पहले 10 हजार लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलानी होगी।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए जोड़ने होंगे 10 हजार सदस्य, नए प्लान के साथ प्रियंका

Mamata Banerjee पर भड़की कांग्रेस, अधीर रंजन ने कहा- ज्यादा पागलपन शुरू कर दिया

Omicron: 24 देशों में पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट, WHO ने किया डराने वाला दावा