कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए नेता आर पी एन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भेजकर यह इस्तीफा दिया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उनके भाजपा या किसी अन्य दल के साथ जाने को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। 

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव (up chunav 2022) से पहले कांग्रेस के नेता आर पी एन सिंह (RPN Singh) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आर पी एन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress Sonia Gandhi) को अपना इस्तीफा भेजा है। आपको बता दें कि आर पी एन सिंह को कांग्रेस की ओर से बीते दिनों ही जारी की गई लिस्ट में पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया था। हालांकि उसके बाद अगले ही दिन 25 जनवरी 2022 को उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी में जा सकते हैं आर पी एन सिंह 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूपी चुनाव 2022 में आर पी एन सिंह भाजपा के साथ दे सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आर पी एन सिंह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

कांग्रेस की लिस्ट में आर पी एन सिंह के अलावा यह नाम थे शामिल 
बीते दिन कांग्रेस ने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में भी आर पी एन सिंह का नाम शामिल था। लिस्ट में उनके नाम के अलावा सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय कुमार लल्लू, अराधना मिश्र 'मोना', गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पी एल पुनिया, सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, वर्षा, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेतम, सुप्रिया श्रेनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, परणिति शिंदे, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी, तौकीर आलम का नाम भी शामिल था।