यूपी के सहारनपुर में पुलिस ने बड़ा कर्तव्य निभाया है। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार से पहले मृतक के शरीर को कंधा दिया। इसका फोटो खुद पुलिस अधीक्षक द्वारा साझा किया गया है। 

सहारनपुर: यूपी पुलिस कानून व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही कई अन्य जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रही है। कोरोनाकाल में कई पार्थिव शरीर को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के कारण चर्चाओं में आई पुलिस ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी है। इस बार भी पुलिस के द्वारा शव को कंधा दिए जाने की तस्वीर सहारनपुर से सामने आई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल 
गौरतलब है कि सहारनपुर के सरसावा में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट का कारण तलाशने के साथ ही पुलिस ने मानवता की मिसाल भी पेश की। सरसावा पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद मारे गए चार युवकों के परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद ही खराब है। चारों ही फैक्ट्री में काम कर परिवार का खर्च उठा रहे थे। इसमें से सागर, कार्तिक और वर्धनपाल तो अपनी पढ़ाई का खर्च भी स्वंय ही उठाते थे। वर्धनपाल मूलतः मुजफ्फरनगर के खतौली के गांव भैंसी के निवासी थे। उनकी अंतिम यात्रा के लिए वर्धनपाल के स्वजन और भैंसी निवासी ग्रामीणों को कंधा देने के लिए बुलाया गया था। 

पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार में सहयोग 
हालांकि उसी बीच अचानक पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार करने की बात कही। परिजनों ने जब बताया कि कंधा देने वालों की कमी है तो सरसावा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह और उनके स्टाफ ने वर्धनपाल की अर्थी को कंधा भी दिया। सरसावा प्रभारी के इस कार्य की जमकर प्रशंसा हो रही है। सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने खुद ही इस कार्य की प्रशंसा करते हुए फोटो को ट्वीट किया है। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद अग्नि पीड़ितों के दाह संस्कार के लिए जब कोई आगे नहीं आया तो सहारनपुर पुलिस ने मदद का हाथ बढ़ाया और मानवता दिखाई। 

Scroll to load tweet…

पत्नी को भगा ले जाने वाले से बदमाश ने निकाली दुश्मनी, आगरा में पड़ोसी परिवार के साथ इस वारदात को दिया अंजाम

कानपुर में पिटते युवक को बचाना पुलिस को पड़ गया भारी, आरोपियों ने इस घटना को दिया अंजाम

अलीगढ़: मुंह दिखाई में नवविवाहिता ने भाजपा सांसद के सामने रख दी ये मांग, एक माह में पूरा होने का मिला आश्वासन