बुजुर्ग महिला ने कहा कि डीएम चंद्र भूषण सिंह हर महीने 2000 रुपए की आर्थिक मदद करते हैं। यही नहीं, जब भी उनके पास जाती हूं तो रुपए-पैसे के अलावा कुछ न कुछ मदद अवश्‍य करते हैं। डीएम, एक बेटे के रूप में मदद करते हैं और वह भी उन्‍हें अपना बेटा मानती हैं।

अलीगढ़ (Uttar Pradesh) । जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह इन दिनों फिर चर्चा में आ गए हैं। वे 100 वर्षीय बेसहारा बुजुर्ग महिला का सहारा बनने का बीड़ा उठाया लिए हैं। इस बुजुर्ग महिला को हर महीने अपने वेतन से आर्थिक सहायता के रूप में 2000 रुपए देते हैं। वहीं, महिला भी डीएम को बेटा मानती है। वो कहती है कि वह मरते दम तक बेटे (डीएम) को नहीं भूल पाएंगी। बता दें कि महिला के दो बेटे और दो बहुएं थीं, लेकिन एक बेटा और दोनों बहुओं की मौत हो गई। एक बेटा है, जो दिव्यांग है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से लिया निर्णय
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके परिवार में दो बेटे और दो बहुएं थीं, लेकिन एक बेटा और दोनों बहुओं की मौत हो गई। एक बेटा है, जो दिव्यांग है। इसी वजह से महिला आर्थिक तंगी का शिकार थी। डीएम को इस बारे में पता चला तो उन्‍होंने उसे आजीवन 2000 रुपए की आर्थिक सहायता देने का वचन दिया। वह मरते दम तक बेटे (डीएम) को नहीं भूल पाएंगी।

महिला ने कही ये बात
बुजुर्ग महिला ने कहा कि डीएम चंद्र भूषण सिंह हर महीने 2000 रुपए की आर्थिक मदद करते हैं। यही नहीं, जब भी उनके पास जाती हूं तो रुपए-पैसे के अलावा कुछ न कुछ मदद अवश्‍य करते हैं। डीएम, एक बेटे के रूप में मदद करते हैं और वह भी उन्‍हें अपना बेटा मानती हैं।

हर महीने देते हैं 2000 रुपए
अलीगढ़ के डीएम चंद्र भूषण सिंह बुजुर्ग महिला का मासिक खर्चा अपने वेतन से वहन कर रहे हैं। महिला हर महीने उनके पास आर्थिक सहायता के लिए आती है। बुजुर्ग महिला ने डीएम से एक आवास की भी गुहार लगाई है। डीएम ने जल्द से जल्द आवास दिलाने का भरोसा दिया है।