सेना में भर्ती कराने के नाम पर कैंडीडेट्स से ठगी करने वाले दो सेना के जवानो को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को इनके पास से कई कैंडीडेट्स की मार्कशीट व सफारी गाड़ी बरामद की है। एसटीएफ ने लखनऊ के कैंट इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूंछताछ की जा रही है

लखनऊ (Uttar Pradesh ). सेना में भर्ती कराने के नाम पर कैंडीडेट्स से ठगी करने वाले दो सेना के जवानो को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को इनके पास से कई कैंडीडेट्स की मार्कशीट व सफारी गाड़ी बरामद की है। एसटीएफ ने लखनऊ के कैंट इलाके से दोनों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूंछताछ की जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि सेना की भर्ती में मेडिकल परीक्षा में टेम्परेरी अनफिट करार दिए गए कैंडीडेट्स को पास कराने का झांसा देकर उनसे रूपए ऐंठने के मामले में एसटीएफ ने सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए जवान रोहित पांडेय व रंजीत सिंह बताए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो इनसे पूंछताछ में कई सेना भर्ती में ठगी मामले के कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है। 

चार लाख में लेते थे मेडिकल पास कराने का ठेका
सूत्रों की माने तो ये कैंडीडेट को 4 लाख रुपये में पास करवाने का झांसा देते थे। ये लोग लखनऊ और अमेठी में भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को फंसाते थे। एसटीएफ को पता चला कि हर कैंडीडेट से मोटी रकम लेने के लिए इन्होंने लखनऊ में अड्डा बना रखा था। ये बेस कमांड अस्पताल, लखनऊ में रि-मेडिकल के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे।