यूपी विधानसभा चुनाव का आगाज कल से हो जाएगा। पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदाता मतदान करेंगें। लेकिन नेताओं के बीच जुबानी जंग अभी भी जारी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजाप के संकल्प पत्र पर निशाना साधा है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य में कल यानी 10 फरवरी को पहले चरण की 11 जिलों में 58 सीटों पर वोटिंग होगी। लेकिन अभी भी नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसके साथ ही भाजपा, समाजवादी पार्टी, बसपा, कांग्रेस ने चुनावी मुद्दों के साथ एजेंडा तैयार कर लिया। जो चुनाव जीतने के बाद सिर्फ कागजी एजेंडा बनकर रहे जाता हैं। मंगलवार को भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र जारी किया था। जिसे लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा के घोषणापत्र पर निशाना साधा है। प्रियंका ने ट्वीट किया है कि, 'भाजपा को अपने "घोषणा पत्र" का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए। 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणापत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई। न 5 सालों के काम का हिसाब, न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन। इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट करके अपना काम चला रही है।'

Scroll to load tweet…

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है बड़ौत का जूता व्यापारी, फेसबुक लाइव आकर खा लिया था जहर