24 मार्च को दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन करेगी. साथ ही सीएम योगी और उनकी कैबिनिट शपथ लेगी। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2027 तक उत्तर प्रदेश की सरकार चलाएंगे। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के 255 विधायकों ने विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल की है। 

लखनऊ: अमित शाह की अध्यक्षता में 24 मार्च को भाजपा (BJP) विधायक दल की बैठक होने जा रही है। लोकभवन में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित होगी। इसमें औपचारिक रूप से विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। फिलहाल यह लगभग तय है कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को ही विधायक दल का नेता बनाया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय पर्यवेक्षक गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी मौजूद रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 मार्च को दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन करेगी. साथ ही सीएम योगी और उनकी कैबिनिट शपथ लेगी। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2027 तक उत्तर प्रदेश की सरकार चलाएंगे। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के 255 विधायकों ने विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल की है। 

भारतीय जनता पार्टी के 255 विधायकों ने विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल की है। शपथ ग्रहण से पहले की यह औपचारिकता है कि सभी चुने हुए विधायक पार्टी विधायक दल का एक नेता चुनते हैं। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश के दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान बैठक में भाजपा के सभी विधायक मौजूद रहेंगे। एक वरिष्ठ विधायक दोबारा योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव प्रस्तुत करेगा। बाद में विधायक प्रस्ताव पर जैसे ही अपनी सहमति देंगे। तभी यह तय हो जाएगा कि योगी फिर से मुख्यमंत्री की कमान संभालेंगे। वहीं, यूपी का सीएम कौन होगा इसकी घोषणा गृहमंत्री अमित शाह और रघुबर दास करेंगे। 

25 मार्च को होगा शपथ ग्रहण
उत्तर प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख घोषित होने के बाद तैयारियां जोरों पर हैं। लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सज-धज कर तैयार हो रहा है। आगामी 25 मार्च को शाम 4 बजे से योगी और उनके मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरू होगा।