आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने मेरठ की हस्तिनापुर (सुरक्षित) सीट से विनोद जाटव को, मेरठ की मेरठ सिटी सीट से इमरान अंसारी को, अलीगढ़ की बरौली सीट से शौकत अली को, बुलंदशहर की सिकंदराबाद सीट से दिलशाद अहमद को, बाराबंकी की रामनगर सीट से विकास श्रीवास्तव को, सहारनपुर की नकुड़ सीट से रिजवाना तथा मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से हाफिज वारिस को प्रत्याशी बनाया है। 

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। एआईएमआईएम (AIMIM) ने चुनाव के लिए अपने सात और प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी अब तक कुल 24 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने मेरठ की हस्तिनापुर (सुरक्षित) सीट से विनोद जाटव को, मेरठ की मेरठ सिटी सीट से इमरान अंसारी को, अलीगढ़ की बरौली सीट से शौकत अली को, बुलंदशहर की सिकंदराबाद सीट से दिलशाद अहमद को, बाराबंकी की रामनगर सीट से विकास श्रीवास्तव को, सहारनपुर की नकुड़ सीट से रिजवाना तथा मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से हाफिज वारिस को प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी इस बार उत्तर प्रदेश में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। पार्टी की तरफ से जो दूसरी लिस्ट जारी की गई थी उसमें पंडित मनमोहन झा उर्फ गामा को साहिबाबाद (गाजियाबाद), इंताएजार अंसारी को मुजफ्फरनगर सदर (मुजफ्फरनगर), ताहिर अंसारी को चरथवली (मुजफ्फरनगर), तालिब सिद्दीकी को भोजपुर (फर्रुखाबाद), सादिक अली को झांसी सदर (झांसी), शेर अफगान को रुदौली (अयोध्या), तौफीक परधानी को बिथरी चैनपुर (बरेली) और डा. अब्दुल मन्नान को उथरौला (बलरामपुर) विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है।