सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा सीट पर रोड शो कर रहे थे। इस दौरान उनके काफिले पर हमला किया गया। जिसको लेकर उनकी बेटी व बदायूं से भाजपा सांसद डा. संघमित्रा मौर्य बीजेपी प्रत्याशी पर भड़क गईं। भाजपा सांसद के इस वीडियो को सपा नेता डिंपल यादव ने शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा हैं।

लखनऊ: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन फाजिलनगर सीट से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के रोड शो के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच बवाल के बाद यूपी की राजनीति गर्म हो गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बेटियों की अस्मिता पर हुए वार का जनता अपने वोट से देगी जवाब।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्या कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा सीट पर रोड शो कर रहे थे। इस दौरान उनके काफिले पर हमला किया गया। जिसको लेकर उनकी बेटी व बदायूं से भाजपा सांसद डा. संघमित्रा मौर्य बीजेपी प्रत्याशी पर भड़क गईं। भाजपा सांसद के इस वीडियो को सपा नेता डिंपल यादव ने शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा हैं।

सपा नेता डिंपल यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि स्वामी प्रसाद मौर्या पर भाजपा के गुंडों द्वारा सत्ता के संरक्षण में योजनाबद्ध तरीके से हमले के बाद उनकी बेटी एवं बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य जी पर भी भाजपाइयों द्वारा हार की हताशा में प्रहार दमन की पराकाष्ठा है। बेटियों की अस्मिता पर हुए वार का जनता अपने वोट से देगी जवाब।

BJP सांसद संघमित्रा मौर्या ओर बेटे अशोक समेत 24 पर FIR दर्ज
विशुनपुरा क्षेत्र के पंचायत चाफ के खलवा टोला में मंगलवार शाम सपा और भाजपा के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हो गए और दोनों पार्टियों के काफिले में चल रहीं दर्जन भर गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस मामले में भाजपा की ओर से बदायूं की सांसद व स्वामी प्रसाद की पुत्री संघमित्रा मौर्य व पुत्र अशोक मौर्य समेत दो दर्जन लोगों को नामजद किया गया है, जबकि सपा की ओर से तमकुही के ब्लॉक प्रमुख वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय व दुदही के प्रमुख पति लल्लन गोंड समेत एक दर्जन लोगों को नामजद किया गया है।