उत्तराखंड में एक महिला को तीन तलाक बोलकर पति ने घर से बाहर निकाल दिया। आरोपी पति ने इसके बाद दूसरी शादी भी कर ली। महिला ने पति के खिलाफ थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया है। मामले की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। 

देहरादून: एक महिला को तीन तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगा है। महिला ने इसको लेकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले में पटेलनगर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार मेहूंवाला की निवासी पीड़िता शमा परवीन का निकाह 16 अक्टूबर 2010 को तौफिक पुत्र खालिद हुसैन निवासी उदीयाबाग विकासनगर के साथ हुआ था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के बाद से ही शुरू हुआ उत्पीड़न 
पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ साल बाद ही ससुराल पक्ष ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस बीच सास-ससुर और देवर-देवरानी ने उसके साथ हिंसा की और ताने भी मारे। इसके बाद पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि दोनों बेटों को छीनकर उससे मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। इसके बाद महिला के पति ने दूसरा निकाह कर लिया। इस बीच महिला ने बच्चों को दिलवाने और कार्रवाई को लेकर मदद की गुहार लगाई है। 

दोनों बेटों को छीनकर घर से निकाला बाहर
मामले को लेकर पीड़िता ने कहा कि उसकी शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। पहले पति और फिर बाद में उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी उसके साथ हिंसा की। इस बीच घर में उसे जमकर ताने भी मारे गए। विवाद के बीच दोनों बेटों को छीनकर उसे घर से निकाल दिया है। मामले में आरोपी पति ने इस बीच दूसरा निकाह भी कर लिया। जिसके चलते पीड़िता दर-दर भटकने को मजबूर है। महिला ने इस मामले में बच्चों को दिलवाने और कार्रवाई को लेकर मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसे उसके बच्चे दिलवाए जाएं इसी के साथ मामले में पुलिस आरोपी पति के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे। 

कानपुर हिंसा के बाद चंद्रेश्वर हाते से पलायन कर रहे लोग, दहशत से घर में कैद महिलाएं और बच्चे

असम पुलिस को दुश्मन की गोली से बचाएगा कानपुर ओईएफ का भाभा कवच, बिहार से भी आई मांग