मोनालिसा के हुए इतने मिलियन फॉलोअर्स तो कैटरीना कैफ के गाने पर जमकर नाचीं एक्ट्रेस

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ कनेक्ट रहने के लिए वो अपनी कोई ना कोई फोटो और वीडियो अपने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

/ Updated: Nov 17 2019, 04:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी हॉट और बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ कनेक्ट रहने के लिए वो अपनी कोई ना कोई फोटो और वीडियो अपने पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। मोनालिसा फैंस के साथ अपनी हर खुशी को शेयर करती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन फॉलोअर्स होने की खुशी फैंस के साथ शेयर की हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इसमें वो 'सिंह इज किंग' के गाने 'तेरी ओर...' डांस मूव्ज दिखा रही हैं। फैंस इनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और बधाई भी दे रहे हैं। एक्ट्रेस के डांस वीडियो को देखकर उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत ने भी कमेंट किया है और बधाई दी है। वहीं, अगर बात की जाए मोनालिसा के वर्कफ्रंट की तो वो इन दिनों हिंदी टीवी सीरियल 'नजर' में नेगेटिव रोल प्ले कर रही हैं।