नेहरू परिवार के खिलाफ पोस्ट की आपत्तिजनक वीडियो, जेल में गुजारी रात

1984 में हैदराबद में जन्मी 35 साल की बॉलिवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी इन दिनों राजस्थान की जेल में बंद हैं। राजस्थान पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। उन्होंने नेहरू परिवार को लेकर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। 

/ Updated: Dec 17 2019, 07:31 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

1984 में हैदराबद में जन्मी 35 साल की बॉलिवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी इन दिनों राजस्थान की जेल में बंद हैं। राजस्थान पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। उन्होंने नेहरू परिवार को लेकर एक आपत्तिजनक वीडियो बनाया था। इस वीडियो में वो ये भी बता रही हैं कि उन्होंने नेहरू परिवार की ये जानकारी गूगल से जुटाई है। 21 सितंबर 2019 को पायल ने ये वीडियो अपने सोशिल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया था। इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद 10 अक्टूबर को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 16 दिसंबर को कोर्ट उन्हें 8 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जेल जाने से पहले पायल ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट भी किया उन्होंने लिखा। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मजाक है? उनके सपोर्ट में एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट कोएना मित्रा उतरी हैं। पायल रोहतगी ने अपनी पहली रात जेल में ऐसे लोगों के साथ गुजारी जिन पर लूट हत्या डकैती के मामले दर्ज हैं। उन्हें फीमेल वॉर्ड में 5 महिला कैदियों के साथ रखा गया है।