बॉलीवुड एक्ट्रेस ने ओवैसी को बताया जिन्ना का फैन, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

पायल रोहतगी अक्सर विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। जिसके कारण मुंबई पुलिस ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक भी कर दिया था।

/ Updated: Jul 22 2019, 01:57 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोलती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा...
 
"Ashfaqulla Khan को #VandeMataram बोलने से कोई दिखत नहीं थी जो भारत के स्वतंत्रत सेनानी थे परंतु Mohammed Ali Jinnah को तकलीफ़ थी #VandeMataram से क्यूँकि वो उसे Anti-Muslim गाना सकझते थे और MAJinnah के fan हैं #AsaduddinOwaisi 🙏 #PayalRohatgi"

यूजर्स  ने सुनाई खरी-खोटी

पायल रोहतगी के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंटबाजी शुरू कर दी। कुछ यूजर ने उन्हें सपोर्ट किया तो कुछ ने खरी-खोटी सुनाई। वहीं किसी ने उनकी लिखी गई पोस्ट में गलतियों का भी मजाक बनाया। 

मुंबई पुलिस ने किया था ब्लॉक 

पायल रोहतगी अक्सर विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। जिसके कारण मुंबई पुलिस ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक भी कर दिया था। इसके बाद पायल ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को शिकायत मेल करके दी थी। ब्लॉक करने की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने ट्वीट करके दी थी।