क्रिकेट छोड़ घर में टेबल टेनिस की प्रैक्टिस कर रहे धवन, पत्नी आएशा भी कर रहीं मदद

नई दिल्ली. टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन लंबे समय से अपने घर में कैद हैं। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है और इसी वजह से धवन भी अपने घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इस बीच धवन लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टेबल टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि धवन के पास सिर्फ टेबल टेनिस का बैट और गेंद ही है उनके पास टेबल ही नहीं है। इसके साथ ही बैकग्राउंड में गाना चल रहा है, जिसके बोले हैं हो गई शाम जाने दो जाना है। उनके इस वीडियो में कुलदीप यादव ने कमेंट कर लिखा "आय हाय मेरे जितेंदर।" बता दें कि यह धवन का पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी धवन कई मजेदार वीडियो शेयर कर चुके हैं। 

/ Updated: Apr 03 2020, 01:38 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email