हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद शव सड़क पर रख परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर FIR दर्ज की मांग

वीडियो डेस्क।  भोपाल के जयप्रकाश जिला अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिवार वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस बीच मरीज का इलाज करने वाले डॉ. योगेंद्र श्रीवास्तव ने अपने साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगा कर पद से इस्तीफा दे दिया। रविवार सुबह 10.30 बजे कोलार तिराहा कोलार गेट हाउस चुनाभट्‌टी में शव को सड़क पर रख कर बंद कर दी गई। यहां पर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठे गए। सड़क को वाहनों और लड़की रखकर बंद कर दिया गया। दूसरी तरफ लॉकडाउन होने के बावजूद भीम नगर इलाके से बड़ी संख्या में लोग घरों के बाहर निकल कर सड़क किनारे खड़े हो गए। काफी देर बाद कुछ और पुलिस कर्मी मौके पर आए और परिजनों को समझाने लगे। परिजनों ने उनकी एक बात भी सुनने से मना कर दिया। मृतक के रिश्तेदार राजकुमार ने कहा कि तख्त सिंह की डॉक्टरों की लापरवाही से मौत हुई है। डॉक्टरों ने दूसरी जगह ले जाने का दबाव बनाकर ऑक्सीजन का मास्क हटा दिया था। जिसके कारण मौत हुई। हमारी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो।

/ Updated: Apr 11 2021, 12:15 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email