गर्मी ने दिखाया अपना प्रचंड रूप, पेड़ पर मरकर चिपके हुए हैं पक्षी

चिलचिलाती तेज गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़े की चपेट में मध्य प्रदेश का शाजापुर जिला भी आ गया है। यहां सड़कों पर चलना मानो भट्टी पर चलने के बराबर महसूस हो रहा है स्थानीय रहवासी इससे बचने के प्रयास कर रहे हैं वही जंगली जानवर एवं पक्षी इस लू की चपेट में आने से मर रहे हैं।

Share this Video

वीडियो डेस्क। चिलचिलाती तेज गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़े की चपेट में मध्य प्रदेश का शाजापुर जिला भी आ गया है। यहां सड़कों पर चलना मानो भट्टी पर चलने के बराबर महसूस हो रहा है स्थानीय रहवासी इससे बचने के प्रयास कर रहे हैं वही जंगली जानवर एवं पक्षी इस लू की चपेट में आने से मर रहे हैं।शहर की सड़कों पर निकलते ही मानो ऐसा लगता है जैसे शरीर जल रहा हो शाजापुर मैं इस समय 45 डिग्री से ऊपर तापमान चल रहा है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गर्मी इतनी भीषण है कि जहां देखो वहां आग बरस रही है इसके चलते छांव की तलाश में पक्षी छांव ढूंढते हुए झाड़ पर बैठते हैं वहां भी गर्म हवाओं एवं गर्मी की चपेट में आने से कई पक्षी उन्हीं झाड़ पर मरकर चिपक गए देखिए किस तरह चमगादड़ का झुंड इस पेड़ पर मरकर चिपके हुए हैं धीरे-धीरे पूरा सूखने के बाद ही वह नीचे गिर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इस तरह की गर्मी कुछ और दिन पड़ेगी।इससे बचाव के लिए सभी को घर में रहने का उपाय भी बताया जा रहा है।

कहीं दुकान लूटने पहुंचा दिव्यांग-कहीं दिखी अमानवीयता...ऐसे ही वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें...

हथियार से लैस हो व्हीलचेयर पर दुकान लूटने आया दिव्यांग

दर्दनाक है वीडियो: हाथों में छाले...घर पहुंचने की आस, चिलचिलाती धूप और दो परिवारों का दर्द

एंबुलेंस का स्टाफ गश खाकर सड़क पर गिरा, 25 मिनट तक डॉक्टरों ने हाथ नहीं लगाया

बहुत ही खतरनाक है इस तरह का मास्क पहनना

Related Video