इंदौर विधायक मेंदोला को मंत्री नहीं बनाने पर समर्थक ने की आत्मदाह की कोशिश

गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। भाजपा के आठ बार के विधायक और शिवराज की पिछली सरकारों में मंत्री रहे गोपाल भार्गव ने सबसे पहले शपथ ली। मंत्रिमंडल विस्तार में 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री मंत्री बनाए गए। 
 

/ Updated: Jul 02 2020, 09:00 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। भाजपा के आठ बार के विधायक और शिवराज की पिछली सरकारों में मंत्री रहे गोपाल भार्गव ने सबसे पहले शपथ ली। मंत्रिमंडल विस्तार में 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री मंत्री बनाए गए। कैबिनेट में भाजपा के 12, सिंधिया गुट के 5 और कांग्रेस छोड़कर आए 3 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मंत्रिमंडल में एक नाम ना पाकर कई कार्यकर्ता दुखी और गुस्से में हैं। वह नाम है इंदौर के दो नंबर क्षेत्र से विधायक रमेश मेंदोला का। मेंदोला को मंत्री नहीं बनाने पर जहां एक समर्थक ने आत्मदाह की कोशिश की। वहीं, कई ने सड़क पर उतरने और पार्टी छोड़ने तक की बात कह डाली है।