दफ्तर से नहीं मिली छुट्टी, तो महिलाओं ने लोकल ट्रेन में ही खेल लिया गरबा

'जहां विश्वास है-वहां आस है!' यह वीडियो यही दिखाता है। यह वीडियो मुंबई की लोकल ट्रेन का है। ये महिलाएं नौकरीपेशा हैं। लेकिन कामकाज के चलते इन्हें दफ्तर से छुट्टी नहीं मिली। लिहाजा उन्होंने ट्रेन में ही गरबा खेला।
 

Share this Video

मुंबई. मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने लिए कुछ समय निकाल पाना आसान नहीं होता। लेकिन 'जहां चाह, वहां राह!' इन महिलाओं को दफ्तर से छुट्टी नहीं मिली। इसलिए उन्होंने लोकल ट्रेन में ही गरबा खेलने का प्लान बनाया। यह ट्रेन सुबह कल्याण से निकली थी। हालांकि तब ट्रेन खचाखच भरी थी। जब ट्रेन दादर पहुंची, तो वहां खाली हो गई। इसके बाद महिलाओं ने ट्रेन में ही गरबा खेला। यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी मुंबई की महिलाएं लोकल ट्रेन में गरबा खेलती रही हैं। आमतौर पर मुंबई की लाइफ बेहद व्यस्त रहती है। ऐसे में समय निकाल पाना आसान नहीं होता।

Related Video