कोविड सेंटर में आग से 13 मरीजों की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने बेशर्मी से कहा- ये 'नेशनल न्यूज' नहीं

वीडियो डेस्क।  महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पालघर जिले के वसई कोविड सेंटर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में भर्ती बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि हादसा शुक्रवार सुबह 3 बजे विजय वल्लभ कोविड हॉस्पिटल विरार में हुआ। आग आईसीयू वार्ड में लगी। यहां 15 मरीज भर्ती थे। इनमें से 13 की मौत हो गई। वहीं, पूरे सेंटर में 90 मरीजों का इलाज चल रहा था। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण एसी के शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अभी स्थिति काबू में है। हादसे के बाद  महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री  राजेश टोपे  का असंवेदनशील बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में लगी आग 'नेशनल न्यूज़ नहीं है'। वीडियो में सुनिए मंत्री जी के बेशर्म बोल। 

/ Updated: Apr 23 2021, 11:59 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email