दर्द से तड़प रही थी महिला, संकटमोचन बन कर पहुंचे गोवा के सीएम प्रमोद सांवत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सादगी की मिसाल पेश की है। दरअसल, उन्होंने शुक्रवार शाम एक्सीडेंट में जख्मी एक महिला की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। सावंत दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकर कर लौट रहे थे।

Share this Video

पणजी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सादगी की मिसाल पेश की है। दरअसल, उन्होंने शुक्रवार शाम एक्सीडेंट में जख्मी एक महिला की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाया। सावंत दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकर कर लौट रहे थे।

पणजी एयरपोर्ट से लौटते वक्त जुरी ब्रिज पर उन्होंने एक महिला को देखा और काफिला रोककर उसकी मदद की। उन्होंने महिला को अस्पताल भी पहुंचाया। यहां तक की उस वक्त तक वहां एंबुलेंस और पुलिस भी नहीं पहुंची थी। 

महिला स्कूटी पर थी और उसका एक्सीडेंट हो गया था। दर्द से तड़प रही थी। महिला को देखकर सावंत ने तुरंत काफिला रोका, जब तक वहां एंबुलेंस पहुंचती उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। 

Related Video