दिन में लंगर सेवा तो रात में सिनेमा.... ठिठकाती ठंड में ऐसे गुजर रहीं किसानों की सर्द रातें, देखें वीडियो

वीडियो डेस्क। कृषि कानूनों पर किसान लगभग एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, दिल्ली बॉर्डर पर बैठे लोगों को गलतफहमियां हैं। वहां बैठे किसान एक ही इलाके से आते हैं। उन्होंने दो बार भारत बंद कराने की कोशिश की। लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। 

/ Updated: Dec 25 2020, 07:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। कृषि कानूनों पर किसान लगभग एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, दिल्ली बॉर्डर पर बैठे लोगों को गलतफहमियां हैं। वहां बैठे किसान एक ही इलाके से आते हैं। उन्होंने दो बार भारत बंद कराने की कोशिश की। लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। उनके पास कोई तर्क नहीं है। इसलिए वे चर्चा से भाग रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले 30 दिन से किसान सिंधू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ठिठकाती ठंड में भी सड़कों पर डेरा डाले हुए हैं। वहीं खाना बनाना वहीं खाना। सर्द रातों में रातें सिनेमा देख कर कट रहीं हैं दिन खाना बनाने लंगर में लोगों  को भोजन कराने और सेवा में कट रहा है। सर्द रातों से भी काली अंधेरी रात में ये किसान उम्मीद की लौ जलाकर सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। किसान लगातार कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। सरकार से 6 बार वार्ता हो चुकी है लेकिन वे अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। देखिए कैसे सड़कों पर जी रहे हैं अन्नदाता।