अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई के दौरान का सबसे लेटेस्ट VIDEO, एक फ्रेम में दिखा अंबानी परिवार

भारत के दो रईस खानदान में रिश्ता जुड़ने जा रहा है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैंन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की सगाई का रस्म एंटीलिया में शुरू हो चुका है। '​​​​​​गोल धाणा' रस्म के बाद अनंत और राधिका एक दूसरे को रिंग पहनाएंगे। इसके बाद 5 विवाहित महिलाओं का आशीर्वाद लेंगे। जल्द ही बचपन के दोस्त हमसफर बन जाएंगे। सगाई के लिए एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

/ Updated: Jan 19 2023, 06:48 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

भारत के दो रईस खानदान में रिश्ता जुड़ने जा रहा है। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैंन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की सगाई का रस्म एंटीलिया में शुरू हो चुका है। '​​​​​​गोल धाणा' रस्म के बाद अनंत और राधिका एक दूसरे को रिंग पहनाएंगे। इसके बाद 5 विवाहित महिलाओं का आशीर्वाद लेंगे। जल्द ही बचपन के दोस्त हमसफर बन जाएंगे। सगाई के लिए एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट भी गुजरात के रहने वाले हैं। वो कच्छ से जुड़े हैं। वीरेन मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और वाइस चेयरमैन हैं। इसके साथ ही ADF फूड्स लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं। उनकी दो बेटी हैं। राधिका मर्चेंट उनकी छोटी बेटी हैं। बड़ी बेटी अंजलि की शादी हो चुकी है। वीरेन मर्चेंट की वाइफ शैला मर्चेंट भी बिजनेस में एक्टिव हैं। वो सोशल वर्क भी करती हैं।