Akshaya Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया पर हैं 4 शुभ मुहूर्त, इस समय सोना खरीदना है विशेष फलदायी

अक्षय तृतीया 2024 पर सोना खरीदने को लेकर 4 शुभ मुहूर्त हैं। इस दौरान खरीदा गया सोना विशेष फलदायी होता है। मान्यता है कि विशेष मुहूर्त में खरीदा गया सोना आपको तरक्की की ओर ले जाता है।

Share this Video

अक्षय तृतीया 2024 पर सोना खरीदने का 4 शुभ मुहूर्त हैं। सुबह 5:33 से 10:33 बजे तक सोना खरीदने का पहला शुभ मुहूर्त है। इसके बाद दोपहर 12:18 बजे से दोपहर 1:59 तक सोना खरीदने का दूसरा शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा शाम और रात में भी सोना खरीदने के दो मुहूर्त हैं। शाम 5:21 बजे से रात 7:49 बजे तक और 
रात 9:00 बजे 11:00 बजे तक भी खरीदी की जा सकती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष शर्मा ने बताया कि इस दौरान की गई खरीदी विशेष फलदायी रहेगी। इसका लाभ आपको आने वाले समय में भी मिलेगा। इसी के साथ अक्षय तृतीया पर पूजा पाठ का भी विशेष महत्व है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video