आंदलोन से निकली आम आदमी पार्टी में 8 साल में हुए ये बड़े बदलाव

 आम आदमी पार्टी को 8 साल पूरे हो गए है।  सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित ये भारतीय राजनीतिक दल है। सन् 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन नाम के संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाई।

/ Updated: Feb 11 2020, 09:43 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। आम आदमी पार्टी को 8 साल पूरे हो गए है।  सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित ये भारतीय राजनीतिक दल है। सन् 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन नाम के संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाई। अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे, जबकि अरविन्द केजरीवाल और उनके सहयोगियों की यह राय थी कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाए। इसी उद्देश्य के तहत पार्टी पहली बार दिसम्बर 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरी। पार्टी ने चुनाव में 28 सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनाई। अरविन्द केजरीवाल ने २८ दिसम्बर २०१३ को दिल्ली के 9वें मुख्य मन्त्री पद की शपथ ली। 8 साल में आम आदमी पार्टी अब खुलकर उन मुद्दों की बात नहीं करती जो वो आंदोलन के दौरान उठाया करती थी।