चंडीगढ़ पहुंचे अमित शाह का कांग्रेस ने किया विरोध, हिरासत में कई लोग, देखें Video

वीडियो डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah)  रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे। जहां सेक्टर 17 अर्बन पार्क में उन्होंने अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित एवं चंडीगढ़ की मेयर सरबजीत कौर भी मौजूद रहीं। 

/ Updated: Mar 27 2022, 05:10 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah)  रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे। जहां सेक्टर 17 अर्बन पार्क में उन्होंने अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित एवं चंडीगढ़ की मेयर सरबजीत कौर भी मौजूद रहीं। वहीं शाह के चंडीगढ़ पहुंचने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी व अन्य जन विरोधी नीतियों के खिलाफ युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे का विरोध किया। हंगामें को देखते हुए चंडीगढ़ युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष,महासचिव ,सचिव और वार्ड अध्यक्ष को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है।