वर्दीवाली डांसर: किसी की मदद करके ऐसी मिली खुशी कि रोक न सकीं खुद के पैर

यह वीडियो बेशुमार खुशी मिलने की स्थिति दिखाता है। मामला राजस्थान के बीकानेर का है। इसमें वर्दी में ही महिला पुलिसकर्मी खुशी के मारे नाचते देखी गईं।

Share this Video

बीकानेर(राजस्थान). जब खुशियां बेशुमार मिलती हैं, तो पैर अपने-आप थिरकने लगते हैं। यह वीडियो भी इसी खुशी को दिखाता है। वीडियो में पुलिसकर्मी हरियाणवी गाने पर डांस करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो बुधवार का है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताते हैं कि यहां महिला थाने के मैस में खाना बनाने वाली संविदा पर नियुक्त गुना देवी की नातिन की शादी थी। गुना देवी की बेटी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद दामाद नातिन को छोड़कर चला गया था। महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी शादी के लिए 1.61 लाख रुपए की मदद की है।

Related Video