'आंख मारे..' गाने पर जमकर नाची आंख मारने वाली लड़की, बड़ी खूबसूरती से किए सारा के डांस स्टेप्स

आंख मारने के अनोखे अंदाज से रातोंरात पॉपुलर हुई एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक इशारे से इंटरनेट सनसनी बन गई थीं। प्रिया प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं।

Share this Video

मुंबई। आंख मारने के अनोखे अंदाज से रातोंरात पॉपुलर हुई एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपने एक इशारे से इंटरनेट सनसनी बन गई थीं। प्रिया प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रिया प्रकाश रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' के गाने 'आंख मारे' पर डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान ग्रीन टॉप और शॉर्ट पहने प्रिया प्रकाश सारा अली खान के डांस स्टेप्स को कॉपी करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए प्रिया ने लिखा, 'लंदन में आंख मारे।' बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर ही उनके 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फिल्म 'ओरू अदार लव' से डेब्यू करने वाली प्रिया अपने एक्सप्रेशन और स्माइल के लिए जानी जाती हैं। 20 साल की प्रिया केरल की रहने वाली हैं। वो फिलहाल थ्रिसूर के विमला कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं।

Related Video