दिन में दो बार मंदिर के दर्शन और पेट भरने के लिए प्रसाद, जानिए कौन था शाकाहारी मगरमच्छ 'बबिया'

मृत 'बबिया' को झील से बाहर निकाला गया। उसके शव को शीशे के एक बॉक्स में रखा गया। कई नेताओं ने भी बबिया के दर्शन किए।  बबिया दिन में दो बार भगवान के दर्शन के लिए निकलता था। केरल में दुनिया का शाकाहारी मगरमच्छ

/ Updated: Oct 11 2022, 04:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। दुनिया का ऐसा मगरमच्छ जो शाकाहारी था और सिर्फ शाकाहारी ही नहीं वो मगरमच्छ सिर्फ भगवान का भोग ही ग्रहण करता था। केरल के श्री अनंतपद्मनाभ स्वामी मंदिर में रहने वाले मगरमच्छ 'बबिया' का निधन हो गया है। ये मगरमच्छ मंदिर की झील में बीते 70 सालों से रह रहा था। ये मगरमच्छ झील में रहने वाली मछली और जीवों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता था।  मंदिर प्रशासन का कहना है कि वह सिर्फ मंदिर का प्रसाद खाकर अपना पेट भरता था। मगरमच्छ अपना अधिकांश समय गुफा के अंदर बिताता था और दोपहर के समय ही बाहर निकलता था। 
 मगरमच्छ बाबिया उस गुफा की रक्षा करता था, जिसमें भगवान गायब हो गए थे। मगरमच्छ मंदिर की झील में मृत पाया गया। . मृत 'बबिया' को झील से बाहर निकाला गया। उसके शव को शीशे के एक बॉक्स में रखा गया। कई नेताओं ने भी बबिया के दर्शन किए।  बबिया दिन में दो बार भगवान के दर्शन के लिए निकलता था।