lunar eclipse 2022: चंद्रग्रहण में करें इन चीजों का दान, मिलेगी मनचाही नौकरी...बीमारी भी होंगी खत्म

चंदग्रहण के दिन सफेद चीजों का दान करें। जैसे चावल चीनी या सफेद वस्त्र। मोती या मोती से बने आभूषण भी दान कर सकते हैं। चांदी दान करना भी शुभ माना गया है। 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा
 

Share this Video

वीडियो डेस्क। 8 नवंबर को चंद्रग्रहण( Chandra Grahan 2022) है। ये साल का आखिरी चंद्रग्रहण है। ग्रहण एक ऐसा काल है जिसमें कोई शुभ काम नहीं होता। पूजा पाठ करना भी इस दिन सही नहीं माना जाता। ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है और सूतक काल शुरू होने से पहले ही मंदिरों के पट बंद कर दिये जाते हैं। ग्रहण के समाप्त होने के बाद सूतक काल खत्म होता है। ग्रहण के समय पूजा पाठ करना निषेध है लेकिन आप कोई पाठ कर सकते है। कोई धार्मिक किताब पढ़ सकते हैं। ग्रहण काल के दौरान दान का बहुत महत्व बताया गया है। ऐसे में ग्रहण काल में दान करना चाहिए। ग्रहण के दिन सफेद चीजों का दान करें। जैसे चावल चीनी या सफेद वस्त्र। मोती या मोती से बने आभूषण भी दान कर सकते हैं। चांदी दान करना भी शुभ माना गया है। 

Related Video