गोरखपुर में तहसील स्तर पर बनाई गई टीम ने शुरू किया मदरसों का सर्वे, कई बिंदुओं पर हो रही जांच 

यूपी के गोरखपुर में तहसील स्तर पर बनाई गई टीम के द्वारा मदरसों का सर्वे जारी है। इस दौरान कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। टीम के द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर सर्वे के कार्य को किया जा रहा है। 

Share this Video

यूपी सरकार के निर्णय के बाद गोरखपुर में भी मदरसों का सर्वे शुरू हो गया है। सरकार के द्वारा उन मदरसों का निर्णय लिया गया जिनका रिकार्ड मौजूद सरकार के पास मौजूद नहीं है। इन मदरसों के सर्वे के बाद जिलों के अधिकारी शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। इसको लेकर तहसील स्तर पर टीम बनाकर सर्वे का काम शुरू करवा दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गौरतलब है कि मदरसे के सर्वे को लेकर हर तहसील पर एक टीम बनाई गई है और वह टीम मदरसों में जाकर सर्वे कर रही है। बताया जा रहा है कि सर्वे को लेकर कुछ मानक भी तैयार किए गए हैं और इन मानकों पर ही मदरसे के सर्वे किए जा रहे हैं। सर्वे भी उन मदरसों के हो रहे हैं जो रजिस्टर्ड नहीं हैं या सरकार द्वारा उनकी मान्यताएं नहीं है। अब ऐसे में अभी तक लगभग गोरखपुर के क्षेत्र में 20 मदरसों का सर्वे तहसील पर बनाई टीमों ने कर दिया है, वहीं यह टीम अनरजिस्टर्ड मदरसों पर जाकर उन सारे मानकों को बिंदु बनाकर सर्वे कर रही है।

Related Video