छात्राओं पर रोज करता था गंदे कमेंट, महिला सिपाही ने बीच सड़क 27 सेकेंड में मारे 22 जूते

स्कूल आती-जाती छात्राओं पर गंदे कमेंट करने वाले मनचले को महिला काउंस्टेबल ने बीच सड़क सबक सिखाया। मामला यूपी के कानपुर के बिठूर कस्बे का है। यहां स्थित गर्ल्स कॉलेज के पास मनचला अरविंद रोजाना छात्राओं को छेड़ता और उनपर गंदे कमेंट करता था।

Share this Video

कानपुर (Uttar Pradesh). स्कूल आती-जाती छात्राओं पर गंदे कमेंट करने वाले मनचले को महिला काउंस्टेबल ने बीच सड़क सबक सिखाया। मामला यूपी के कानपुर के बिठूर कस्बे का है। यहां स्थित गर्ल्स कॉलेज के पास मनचला अरविंद रोजाना छात्राओं को छेड़ता और उनपर गंदे कमेंट करता था। परेशान होकर छात्राओं ने इसकी शिकायत एंटी रोमियो स्क्वॉयड से की। जिसके बाद मंगलवार को महिला काउंस्टेबल चंचल चौरसिया ने मनचले को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर क्या था बीच सड़क काउंस्टेबल ने पहले हाथ फिर जूता निकाल मनचले पर बरसाना शुरू कर दिया। सिपाही ने 27 सेकेंड में 22 जूते मारे। इसके बाद आरोपी को बिठूर थाने लाया गया। जहां उसके खिलाफ 294 के तहत केस दर्ज किया गया।

Related Video