अंतिम यात्रा पर मुलायम सिंह यादव, अखिलेश ने पत्नी डिंपल के साथ की अंतिम संस्कार के पहले की विधियां
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इससे पहले अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ अंतिम संस्कार के पहले की विधियों को पूरा किया।
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार सैफई में दोपहर तीन बजे किया जाएगा। अंतिम संस्कार से पहले अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ अंतिम संस्कार के पहले की विधियों को पूरा किया। इस दौरान सभी लोग वहां पर भावुक नजर आए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को मेला ग्राउंड में रखा गया है। उनके दर्शन दोपहर 2 बजे तक किए जाएंगे। इस बीच तमाम दिग्गज नेताओं के द्वारा सैफई पहुंचकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी गई। शिवपाल यादव ने लोगों ने शांति बनाए रखने को लेकर भी अपील की।