योगी सरकार के बजट से खुश हुआ संत समाज, स्वामी जितेंद्रानंद बोले- पहली बार संतों और पुजारियों के कल्याण पर हुआ

 काशी के अखिल भारतीय संत समिति ने बजट के लिए साधु संतों की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा है। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब संत पुरोहितों के लिए भी बजट लाया गया। बता दें कि योगी सरकार एक पुरोहित कल्याण बोर्ड की स्थापना करेगी। 

/ Updated: May 27 2022, 05:35 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वाराणसी: काशी के अखिल भारतीय संत समिति ने बजट के लिए साधु संतों की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा है। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब संत पुरोहितों के लिए भी बजट लाया गया। बता दें कि योगी सरकार एक पुरोहित कल्याण बोर्ड की स्थापना करेगी। यूपी बजट 2022 में बोर्ड की स्थापना के लिए एक करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्तुत बजट से पहली बार देश में संतो, पुजारियों पुरोहितों कल्याण के लिए विचार किया गया। अखिल भारतीय संत समिति प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को साधुवाद देती है। देखिए स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती का ये वीडियो...