वाराणसी: गंगा के जलस्तर में हो रही गिरावट, अभी कम नहीं हो रही लोगों की मुश्किलें 

वाराणसी में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। इस बीच गंगा के जलस्तर में थोड़ी सी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि अभी भी लोगों की मुश्किलें कुछ दिनों में कम होने वाली नहीं हैं। 

Share this Video

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा के जलस्तर में 6 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से घटाव दर्ज किया गया है। दोपहर एक बजे गंगा 70. 94 पर बह रही थी जो खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं गंगा के पानी के तेजी से उतरने से तटवर्ती इलाकों में दुश्वारियां बढ़ गयी है। गंगा से लायी गयी गाद और मिट्टी से तटवर्ती इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
अस्सी घाट को जाने वाले रास्ते से गंगा उतारकर घाट की तरफ लौट चुकी है पर मिट्टी-कीचड़ से इस रास्ते पर फिसलन का डर बना हुआ है। ऐसे में यहाँ रहने वालों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगोंने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। अस्सी घाट पर स्टैंड चलाने वाले विकास ने बताया कि पानी की समस्या एक महीने से थी क्योंकि बाढ़ आ गयी थी। अब पानी उतर गया है ऐसे में हम लोग मल्लाहों के साथ मिलाकर इसकी सफाई में जुट गए हैं क्योंकि यही नगर निगम की टीम यहां नहीं आयी है, जब तक टीम नहीं आएगी हम लोग स्वयं यहां की सफाई करेंगे। 
वहीं एक अन्य स्थानीय मुश्ताक अहमद ने बताया कि पानी उतर तो रहा है लेकिन हम लोगों की रोजी-रोटी मर गयी है। हम सभी लोगों को खाने की दिक्कत हो गयी है। गंगा जी घट रही हैं पर जो गाद और मिट्टी उनके साथ आयी है वह नहीं हटेगी तो यहां दिक्कतें बनी रहेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video