इस कारण 5 बच्चों को थमा दिया असली गन, बड़े अधिकारियों ने भी ठोंकी सलामी

बेंगलुरु: यहां पुलिस डिपार्टमेंट में पांच मासूम बच्चे पुलिस की वर्दी में दिखे। साथ ही पोलिश किये हुए जूते और बेल्ट के साथ ये बच्चे कैंपस में आए। साथ ही मीटिंग रूम में भी बैठे। इन्हें एक दिन के लिए पोलइ कमिश्नर बनाया गया। 
 

/ Updated: Sep 15 2019, 01:18 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

बेंगलुरु: यहां पुलिस डिपार्टमेंट में पांच मासूम बच्चे पुलिस की वर्दी में दिखे। साथ ही पोलिश किये हुए जूते और बेल्ट के साथ ये बच्चे कैंपस में आए। साथ ही मीटिंग रूम में भी बैठे। इन्हें एक दिन के लिए पुलिस कमिश्नर बनाया गया। 

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये बच्चे पुलिस डिपार्टमेंट में क्या कर रहे थे। दरअसल, इन 5 बच्चों को, जिसमें 4 लड़के और 1 लड़की शामिल हैं, को जानलेवा बीमारी है। इनकी ख्वाहिश थी कि ये पुलिस बन समाज की सेवा करें। विश फॉउंडेशन ने इनकी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए बेंगलुरु पोलइ से समपर्क किया। जिसके बाद उन्हें ये खास ट्रीटमेंट दी गई। 

इस दौरान बच्चों को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। साथ ही सभी अधिकारियों ने भी इन्हें सलामी ठोंकी। बच्चे पुलिस की गाड़ी में बैठकर कैंपस के चक्कर लगाते भी दिखे। लोग बच्चों की चेहरे की मुस्कान देख बेंगलुरु पुलिस के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।